ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : एसएसपी कार्यालय में कांग्रेस नेताओं के हंगामे के विरोध में भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, जिलाध्यक्ष बोले- लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हुआ उल्लंघन78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट: लेक्स इंटरनेशनल भीमताल ने पी.पी.जे. सरस्वती विहार को पेनल्टी शूटआउट में हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगहग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर में ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत एंटी-ड्रग शपथकॉर्बेट की 90 साल पुरानी विरासत से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों के प्रशिक्षु रेंजर्स, स्थानीय उत्पादों को भी दिया बढ़ावाएमबीपीजी कॉलेज में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ, एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग का दिया प्रशिक्षण
खबर शेयर करे -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति तो दे दी, लेकिन कर्मचारी चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने की भी उम्मीद लगाए हुए थे। माना जा रहा कि प्रदेश सरकार अब महंगाई भत्ता कुछ समय बाद देगी।

दिवाली से दो दिन पहले प्रदेश सरकार ने 1.30 लाख कर्मियों को बोनस की सौगात दी है। शुक्रवार देर शाम वित्त विभाग ने बोनस जारी करने के संबंध में आदेश जारी किए।

कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1,184 रुपये से लेकर 6,908 रुपये तक की राशि जारी होगी।

अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के समूह ख व ग के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका ग्रेड वेतन 4,800 रुपये है, को 30 दिनों के तदर्थ बोनस के रूप में 6,908 रुपये की धनराशि प्राप्त होगी।

इनके अलावा छह कार्य दिवसीय सप्ताह वाले कार्यों में पिछले तीन वर्ष या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य करने वाले कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये राशि जारी होगी, लेकिन ऐसे कर्मचारियों के बोनस पर रोक होगी, जिनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई हो।

यह रोक मुकदमे का परिणाम प्राप्त होने तक जारी रहेगी। उधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्मचारियों के दिवाली बोनस को स्वीकृति तो दे दी, लेकिन कर्मचारी चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने की भी उम्मीद लगाए हुए थे।

माना जा रहा कि प्रदेश सरकार अब महंगाई भत्ता कुछ समय बाद देगी।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पेयजल व शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और समयबद्ध कार्य पूरे करने के दिए निर्देश

You missed

error: Content is protected !!