ब्रेकिंग न्यूज़
खबर शेयर करे -

हल्द्वानी।  एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद  मुखानी पुलिस ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया  है। 

एसएसपी द्वारा वन्य जीव- जन्तुओं की तस्करी करने वालों पर सर्तक नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था। सूचना पर चेकिंग किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद किया  गया।

मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए  गिरफ्तार कर थाना मुखानी में संबंधित को धाराओं के तहत वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

आरोपी इतना शातिर था कि शहर के मुखानी स्थित साईं हॉस्पिटल में अपना उपचार करवाने के नाम पर भर्ती हो गया।

इस दौरान  दोनों खालों को बेचने की फिराक में थे।  पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पकड़ा गया आरोपी का नाम नवीन चंद्र है जो बागेश्वर का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें :  गैस रेगुलेटर को लेकर विवाद खूनी झड़प में बदला, दुकानदार दंपति समेत कई पर जानलेवा हमले का मुकदमा
error: Content is protected !!