ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड के माध्यमिक स्कूलों में तैनात 1500 अतिथि शिक्षकों की नौकरी पर एक बार फिर मुश्किल आ गई। जल्द ही शिक्षा विभाग अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 1554 एलटी कैडर शिक्षकों की नियुक्ति करने जा रहा है।

स्थायी शिक्षक की तैनाती पर स्कूल में पूर्व से तैनात अस्थायी शिक्षकों को हटाने का प्रावधान है। नई भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने से अतिथि शिक्षक खासे परेशान हैं।

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दौलत जगूड़ी और पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश कोरंगा ने कहा कि नई भर्ती वाले शिक्षकों को उन स्कूलों में ही तैनात किया जाए जहां पद रिक्त हैं। अतिथि शिक्षकों की तैनाती वाले स्कूलों में उनकी नियुक्ति नहीं की जाए।

राज्य के सरकारी स्कूलों में वर्ष 2015-16 से अतिथि शिक्षक से एलटी और प्रवक्ता कैडर में सेवाएं दे रहे हैं। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति से जहां दुर्गम और अतिदुर्गम क्षेत्र के स्कूलों को शिक्षक मिले। वहीं पढ़ाई का स्तर भी बेहतर हुआ है।

शिक्षा विभाग ने हाल में विज्ञान और कला विषय में भी अतिथि शिक्षकों की नियुक्तियां करते हुए पदों को भरा है। ऐसे में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति से प्रभावित होने वाले अतिथि शिक्षक का समायोजन भी मुश्किल हो सकता है। सरकार को अतिथि शिक्षकों के लिए ठोस नीति बनानी होगी।

यह भी पढ़ें :  IPS प्रहलाद नारायण मीणा बने WCCB के नए डिप्टी डायरेक्टर, वन्यजीव अपराध पर कसेंगे शिकंजा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.