नैनीताल पुलिस की साइबर सेल टीम एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया व वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव हेतु जागरूक किया गया

निरीक्षक साइबर सेल प्रभारी श्री हरपाल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शिवेंद्र सिंह एवं संदीप कुंवर द्वारा एनसीसी कैंप, रानीबाग में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स को सोशल मीडिया एवं फाइनेंसियल फ्रॉड से संबंधित “Do & Don’ts” के संदर्भ में महत्वपूर्ण एवं अत्यंत आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर साइबर टीम द्वारा युवाओं को निम्न विषयों पर जागरूक किया गया:

सोशल मीडिया पर अज्ञात लिंक व फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करना
किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी (OTP, UPI PIN, पासवर्ड आदि) किसी के साथ साझा न करना
संदिग्ध कॉल या संदेश मिलने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करना
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय केवल सुरक्षित व प्रमाणित वेबसाइट का ही उपयोग करना।
टीम द्वारा उपस्थित सभी को साइबर धोखाधड़ी होने पर
साइबर क्राइम की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर – 1930 में कॉल करने हेतु बताया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में आयोजित GRAPHiTE 2026 हैकाथॉन में टीम जैम्प ने हासिल किया पहला स्थान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.