हल्द्वानी। अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान के बीच एक बड़े ऐक्शन की तैयारी के संकेत हैं। प्रशासन ने गुरुवार को 16 ऐसे स्पॉट की पहचान की जहां अतिक्रमण की गंभीर समस्या है।

जिला प्रशासन की एक टीम ने उप जिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में चौफाला चौराहा से हैड़ाखान पनियाली रोड तक नाले और सड़क के किनारे अतिक्रमण की पड़ताल की।

जिला प्रशासन की टीम ने पाया कि लगभग 1.5 किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीन पर कई अवैध आवासीय और कॉमर्शियल इमारतें बना दी गई हैं। प्रशासन ने इस तरह कुल 16 अतिक्रमण वाले स्पॉट की पहचान की और उन पर निशान लगाए।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे एक हफ्ते के भीतर खुद ही अतिक्रमण हटा लें। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन की ओर से खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पूरे इलाके का सर्वेक्षण आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान अतिक्रमण की गई जगहों की पहचान की जाएगी। यह सर्वे अगले दो दिनों में पूरा कर लिया जाएगा।

टीम ने उप जिलाधिकारी राहुल साह ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से इस मार्ग पर पक्के नाले के निर्माण की योजना बनाई जा रही है। इससे आवासीय इलाकों में जलभराव की समस्या को रोका जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इस बीच जिला विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन के टीम ने गौलापार के देवला तल्ला पजाया क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने जेसीबी चलाकर करीब डेढ़ सौ से ज्यादा अवैध प्लॉट जमींदोज कर दिया।

इस दौरान भारी पुलिस फोर्स और प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। बताया जाता है कि करीब 3 हेक्टेयर जमीन पर बिना इजाजत के प्लाटिंग की जा रही थी। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी रहेगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  शानदार अभिनय से सोशल मीडिया पर छाईं मीना बासकंडी, सुपर्णखा के किरदार ने दर्शकों का जीता दिल, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा मंच

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.