ब्रेकिंग न्यूज़

मायके वालों संग बहू ने सास को पीटकर मार डाला पति से विवाद होने पर मायके से बुलाया… विवाहिता, उसकी मां और भाई-बहन समेत छह गिरफ्तार

घरेलू कलह बना खून-खराबा: मायकेवालों के साथ मिलकर बहू ने ली सास की जान
पति से झगड़े के बाद बुलाए मायकेवाले, वृद्ध सास की पीटकर हत्या

ऊधमसिंह नगर। दिनेशपुर के वार्ड नंबर चार में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पति से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने मायके से मां, भाई-बहन और उनके दो साथियों को बुलाकर सास और पति पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने विवाहिता समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर चार निवासी प्रसन्नजीत साह का मंगलवार को अपनी पत्नी सुरभि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शाम तक मामला बढ़ता गया। आरोप है कि देर रात सुरभि ने काशीपुर से अपनी मां, बहन, भाई और उनके दो दोस्तों को बुला लिया।

इसके बाद सभी ने मिलकर प्रसन्नजीत और उनकी मां संध्या साह (70) पर हमला कर दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने संध्या साह को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रसन्नजीत का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पत्नी सहित सभी हमलावरों को हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी वारदात कैद हुई है, जिसकी फुटेज खंगाली जा रही है।

एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रसन्नजीत की तहरीर पर सुरभि साह, उसकी मां सुजाता, बहन दिशा, भाई अमन तथा उनके दोस्त सुमित और पीयूष के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  15 अक्टूबर तक उत्तराखंड की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, अधिकारियों को समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.