नैनीताल के खुर्पाताल में खेली जा रही है डे नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। शहर के समीपवर्ती खुर्पाताल में खेली जा रही डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत तीन मुकाबले खेले गए।

मंगलवार को पहला मुकाबला खुर्पाताल संयुक्त और पत्रकार इलेवन के मध्य मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए खुर्पाताल संयुक्त ने निर्धारित 12 ओवरों में 122 रनों का लक्ष्य रखा।

जबाव में पत्रकार इलेवन 100 ही रन बना सकी। दूसरे मुकाबले में लेक इन खुर्पाताल और खुर्पाताल वॉरियर्स आमने-सामने रहे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लेक इन खुर्पाताल ने 145 रनों का लक्ष्य रखा। जबाव में खुर्पाताल वॉरियर्स मात्र 111 रन बना सकी।

तीसरा मुकाबला लेक इन खुर्पाताल और मक्कार के मध्य हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए खुर्पाताल की टीम ने 190 रनों का लक्ष्य रखा।

जबाव में मक्कार की टीम 181 रन ही बना सकी। इस मौके पर विनोद कुमार, हेमंत बिष्ट, राम कनवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर बुद्ध पार्क में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू अनशन में बैठे

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.