ब्रेकिंग न्यूज़

गंग नहर में मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई

दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है। शवों की पहचान कर ली गई है।

रूड़की। गंग नहर में बुधवार को लोगों ने दो शव बहते हुए देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस और मोनू जलवीर मौके पर पहुंचे।

मोनू जलवीर ने आसफ़ नगर झाल से कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। शवों की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी के रूप में हुई है।

पिरान कलियर आए हुए थे मां-बेटा
बताया जा रहा है कि मां और बेटे दोनों उत्तरप्रदेश के बिजनौर से पिरान कलियर आए हुए थे। बेटा काफी दिनों से बीमार चल रहा था जिसके चलते उसकी मां भी मानसिक रूप से तनाव में रहती थी।

लेकिन बीते कुछ दिनों से वो पिरान कलियर क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद आज उन दोनों की लाश गंग नहर से मिली है।

परिजनों में मचा कोहराम
मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

परिजनों में इस सूचना के बाद से ही कोहराम मच गया है। वहीं एक साथ दो शव मिलने से इलाके में भी सनसनी मच गई है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल से हल्द्वानी बेल बाबा हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में याचिका खारिज
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.