ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : बेटियों की तलाश में नहीं रुके पुलिस के कदम—SSP मंजूनाथ के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस पहुंची बद्दी हिमांचल, तीनों बालिकाएं सकुशल बरामद; महिला सुरक्षा के लिए विशेष टीम ने दिन-रात की मेहनत, बेटियों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने जताया आभारश्री नंदा देवी महोत्सव 2026 के सफल आयोजन पर श्री राम सेवक सभा ने जताया आभार, 400 पुलिसकर्मियों को चुनरी और चित्र भेंट कर किया सम्मानितएमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर ABVP, NSUI और बागी प्रत्याशी के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार, 26 सितंबर को नाम वापसी और 29 को मतदानMBPG छात्रसंघ चुनाव नामांकन को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, SSP मंजूनाथ टीसी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्थाहल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, चुनाव आयुक्त को लेकर बयानबाजी पर बोले—हर प्रक्रिया का अपना प्रोसीजर

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौला पुल के पास गधेरे में एक व्यक्ति का पेड़ से लटका शव मिला है। शव करीब दो हफ्ते पुराना होने का अनुमान है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

गुरुवार को गौला पुल के पास मवेशी चराने गए एक व्यक्ति ने गधेरे में पेड़ पर शव लटका देखा। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और आसपास पहचान के लिए जुट गई। काफी देर तक शव की पहचान न होने पर उसे मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव करीब दो हफ्ते पुराना हो सकता है। मौके से पुलिस को एक चश्मा, चप्पल और एक पेन मिला है।

मृतक के शरीर पर जींस और शर्ट है। मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही है। एसओ काठगोदाम विमल मिश्रा के अनुसार शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही शिनाख्त के लिए पुलिस ग्रुप और सोशल मीडिया पर इसे साझा किया गया है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  भीमताल : ओखलकांडा में सहकारिता से जुड़े नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, 500 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया एकजुटता का संकल्प

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.