ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

नैनीताल में संदिग्ध हालत में पांच दिन से लापता 32 वर्षीय युवक का शव बरामद

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल क्षेत्र से पांच दिन से लापता 33 वर्षीय युवक दीपक उपाध्याय का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। युवक का शव भवाली रोड स्थित ‘टूटा पहाड़’ की गहरी खाई में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, मूल रूप से अल्मोड़ा जनपद के दूभड़ा सैनारी गांव निवासी दीपक उपाध्याय भुजियाघाट के एक होटल में कार्यरत था। 22 अप्रैल की रात वह अपने तीन साथियों के साथ नैनीताल घूमने आया था। रात करीब 9 बजे तल्लीताल रोडवेज स्टेशन के पास से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।

परिजनों की शिकायत पर 23 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने सघन खोज अभियान शुरू किया। सोमवार को युवक का शव टूटा पहाड़ क्षेत्र की खाई से बरामद हुआ। शव के पास से उसका मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, शव का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था।

घटनास्थल की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। शव मिलने के बाद परिजनों ने युवक के साथ आए तीनों साथियों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। परिजनों ने आशंका जताई कि किसी विवाद के बाद दीपक को खाई में धक्का दिया गया।

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सभी ने पार्टी की थी और शराब का सेवन भी किया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर तीनों साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

तल्लीताल थानाध्यक्ष मनोज नयाल ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भाजपा का ‘Zen G’ युवा संवाद शुरू, नितिन नबीन और सीएम धामी की मौजूदगी में युवाओं ने उठाए शिक्षा-रोजगार के सवाल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.