ब्रेकिंग न्यूज़
गोला नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी; पहचान के लिए पुलिस ने जारी किया हुलियाज्योलीकोट में दूषित पानी से पीलिया संकट पर प्रशासन सख्त: एडीएम सौरभ असवाल ने प्रदूषित जलस्रोत बंद करने के दिए निर्देश, ब्लॉक प्रमुख बोले—“तीन जानें गईं, अब चुप नहीं बैठेंगे”हल्द्वानी : सड़क पर हुड़दंग, गुंडागर्दी, मनमानी और अराजकता करने वालों पर SSP  मंजूनाथ टी सी का शिकंजाडीएसबी कॉलेज के पूर्व अध्यापक व शोधार्थी प्रो. अरुण कुमार मित्तल का निधन, 73 वर्ष की आयु में लखनऊ में ली अंतिम सांसUGB Champions League T20 में दिख रहा खेल भावना और टीमवर्क का उत्साह, स्वस्थ जीवनशैली का भी दिया जा रहा संदेश

ओखलकांडा ब्लॉक के लोहाखामताल में वैशाखी पूर्णिमा मेला तीस अप्रैल एवम एक मई को

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत लोहाखामताल में आगामी 30 अप्रैल और 1 मई को वैशाखी पूर्णिमा मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष दीवान सिंह और मेला कमेटी अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर हैं और क्षेत्र सहित चौगड़ के लोग इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल को दिन में ब्लॉक स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं शाम 4 बजे से 20 वर्ष तक के युवक-युवतियों के लिए गायन और डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें विजेता और उपविजेता को पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

इसी दिन रात्रि 9 बजे से भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जिसमें लोकगायक राकेश खनवाल, राकेश पनेरू, महेंद्र घाघलिया, भजन गायक प्रमोद जोशी, झोड़ा गायक मदन गौनिया, हास्य कलाकार हनी रूवाली तथा डांस ग्रुप रागनी कला केंद्र और रिमझिम कुरमांचल दल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

वहीं 1 मई की सुबह 2 बजे से जागर के माध्यम से देवताओं का आह्वान किया जाएगा। प्रातः 5 बजे पवित्र कुंड में स्नान के बाद सुबह 7 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसके अलावा 30 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से मेला समाप्ति तक लोहाखाम मंदिर स्युत्रा में सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था भी की गई है।

मेले को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं के लिए बड़ी उपलब्धि : चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी में डॉ. अंशुमान रॉय ने किया सफल Robotic-Assisted Knee Replacement

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.