ब्रेकिंग न्यूज़
नैनीताल विधानसभा की सियासत में बड़ा फेरबदल! भवाली के समाजसेवी शीलू कुमार कांग्रेस में शामिल, चुनावी दावेदारी पर तेज हुई चर्चाहल्द्वानी-लालकुआं को केंद्र की बड़ी सौगात: नगला से लालकुआं तक बनेगा 7 किमी बाईपास, गौला पुल से नारीमन तिराहे तक फोरलेन को मंजूरीएसटीएच में डॉक्टरों की हड़ताल का दायरा बढ़ा, इंटर्न और पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी आंदोलन में शामिल; स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा दबाव2027 से पहले कांग्रेस का संगठन विस्तार तेज, हल्द्वानी में शीलू कुमार और सपना कुमारी समेत कई लोग पार्टी में शामिलडीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने CSIR-NET में लहराया परचम, पूजा गुप्ता, हीरा भट्ट और सूरज कुमार समेत कई छात्रों को सफलता

शादी से पहले लापता युवती का शव गंगनहर में मिला, घर में मातम

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से कुछ दिन पहले लापता हुई एक युवती का शव गंगनहर से बरामद हुआ है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार युवती सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की निवासी थी और उसकी शादी आगामी 6 मई को राजस्थान के एक युवक के साथ तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और परिवार खुशियों में डूबा हुआ था।

बताया जा रहा है कि 24 अप्रैल को युवती अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने 26 अप्रैल को पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

इसी बीच गंगनहर मोहम्मदपुर झाल से एक युवती का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान लापता युवती के रूप में हुई। यह खबर मिलते ही परिवार पूरी तरह टूट गया और घर में मातम छा गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या—दोनों पहलुओं से जांच कर रही है।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉ. भूपेंद्र सिंह बिष्ट बने दून विश्वविद्यालय में भूगोल विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.