दीपावली पर्व पर रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ कर्ज के भारी बोझ से परेशान बीएचईएल के एक संविदा कर्मी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह घटना हरिद्वार  जिले के सिडकुल से सटे रावली महदूद क्षेत्र की है, जहाँ पूरे परिवार में दिवाली की पूजा की तैयारी चल रही थी, लेकिन अब खुशियों की जगह मातम छा गया है।

मृतक की पहचान शिवेश जैन के रूप में हुई है, जो बीएचईएल में संविदा कर्मी के तौर पर कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार, शिवेश जैन लम्बे समय से आर्थिक तंगी और भारी कर्ज़ से जूझ रहे थे। माना जा रहा है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना ऐसे समय हुई जब परिवार दिवाली की पूजा की तैयारी में लगा था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

रानीपुर कोतवाल शांति कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी नगर निगम में डीपीसी चुनाव पर विवाद, पार्षदों ने उठाए अनियमितताओं पर सवाल
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.