देहरादून। कई दिनों से उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए चल रहे आन्दोलन को समर्थन देने के लिए प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार हरीश पनेरु ने देहरादून पहुंच कर उपनल कर्मचारियों को संबोधित किया और वहां से वर्तमान सरकार को ललकारा।

राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि दश- पन्द्रह वर्षों से हजारों उपनल कर्मचारी उत्तराखण्ड के विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे हैं और उनको बहुत कम वेतन मिलता है उनके नियमितीकरण के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी एक वर्ष पूर्व आदेश दे दिया था।

लेकिन राज्य सरकार के द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका लगाकर घाव में नमक छिड़कने का काम किया गया और अब एक सप्ताह पूर्व सर्वोच्च न्यायालय ने पुनर्विचार याचिका भी सरकार की खारिज कर दी है, लेकिन फिर भी राज्य सरकार उमनल कर्मचारियों को नियमित नहीं कर रही है।

जबकि विधायकों की तनुख्वाह चार लाख से ऊपर की हुई है तमाम भ्रष्टाचार अलग से ।

उन्होंने आन्दोलनरत उपनल कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि सरकार ने यदि बात मान ली तो ठीक है नहीं तो राज्य आन्दोलनकारी के रूप में हरीश पनेरु आप लोगों के नियमितीकरण के लिए जान देने को भी तैयार रहेगा और जहां बुलायेंगे वहां आयेगा।

पनेरु ने कहा कि यदि व्यक्ति के अच्छे रोजगार में होने से उसका पूरा परिवार खुश रहता है।

यहां वर्तमान सरकार के द्वारा हजारों परिवारों की खुशियों को छीना जा रहा है जो कैसे ही भी उचित नहीं है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : NSA अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर सांसद अजय भट्ट का हमला

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.