ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

उत्तराखंड पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति एवं पी पी एस रिटायर्ड ऑफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड ने की वार्षिक बैठक

देहरादून। पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में समय 10:30 बजे से प्रारंभ होकर 15:00 बजे तक संपन्न हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड रहे ।

 कार्यक्रम में सर्व पुष्पक ज्योति पूर्व पुलिस महानिरीक्षक अध्यक्ष उत्तराखंड पुलिस पेंशन कल्याण समिति ,  जगदीश सिंह भंडारी अध्यक्ष पीपीएस रिटायर्ड वेल्फेयर एसोसिएशन (पूर्व SP City – हल्द्वानी) और  गणेश चंद्र पम्त,. संगठन,सचिव  जगदीश चंद्र आर्य ,उपाध्यक्ष  कुलदीप सिंह असवाल , बी बी डी जुयाल श्री डी पी जुयाल , श्रीधर बडोला ,, जी पी नैनवाल आदि लगभग ( 200 ) सदस्य उपस्थित रहे ।

गत वर्ष की बैठक की समीक्षा करने के पश्चात , पुलिस विभाग के वर्ष 2024 में स्वर्गवास हुए 10 साथियों की स्मृति में दो मिनट का शोक व्यक्त किया।

उत्तर प्रदेश से आये 4 सदस्यों जिन्होंने उत्तराखंड पी पी यश एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की,का सभागार में स्वागत किया गया तथा उन्हें मोमेंटो भेंट किए गये l

 डी पी जुयाल, रमेश चंद्र जोशी ,  गीता प्रसाद नैनवाल  गणेश पन्त को उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

कार्यक्रम का संचालन  प्रकाश चन्द्र देवली द्वारा किया गया व कार्यक्रम राष्ट्रीय गीत बन्दे मातरम से शुरू किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्बोधन करते हुए जगदीश चन्द्र आर्य सचिव द्वारा विगत सम्मेलन में सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

जिसमें अधिकांश का समाधान होना बताया गया। एक दो सदस्यों के समाधान की प्रक्रिया गतिमान है इस बर्ष 75 नये सदस्य बनाये गये जो अब संख्या 1100 तक पहुंच गई है। 

 श्रीधर बडोला सचिन पी पी एस आफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा अपने संगठन की ओर से किए गए।

कार्यक्रम एवं लाभान्वित सदस्यों के बारे में समस्याओं के निराकरण से अवगत कराया गया।

 कुलदीप सिंह असवाल उपाध्यक्ष कल्याण समिति उत्तराखंड द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस पत्रिका में कुछ लाभदायक जिसमें मुख्यतः चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान एवं क्रियान्वयन की सरलता के संबंध में अपने वक्तव्य दिए जिसे समारोह में सभी द्वारा सराहा गया।

 पुष्पक ज्योति अध्यक्ष उत्तराखंड पुलिस पेंशन कल्याण समिति द्वारा जिला स्तर पर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के संबंध में एक अलग डेस्क बनाने व माह में गोश्वारा व्यवस्था बनाने,माह में थाना स्तर पर पेंशनर की बैठक बुलाने ,व त्रैमासिक स्तर पर जिला पुलिस अधीक्षक के स्तर से बैठक बुलाने ,सेवानिवृत्ति सदस्य की मृत्यु होने पर स्थानीय थाने से एक प्रतिनिधि को भेजने आदि की व्यवस्था अपनाने का सुझाव दिया गया।

श्री जगदीश भंडारी अध्यक्ष पीपीएस एसोसिएशन ने पुलिस महानिदेशक एवं समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया एवं पुलिस पेंशनर की समस्याओं से DGP साहब को अवगत कराया गया।

पूर्व अध्यक्ष गणेश चंद्र पंत द्वारा भी विभिन्न विषयों पर आने वाली समस्याओं का निराकरण व समाधान के संबंध में अपने वक्तव्य दिए ।

अंत में  दीपम सेठ पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा संगठन एवं सभी को आश्वस्त किया की आप लोगों की सभी समस्याओं का तरीके से निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने आने वाले समय मे साइबर फ्रॉड संबंधित अपराधों के संबंध में पुलिस पेंशनरस की कार्यशाला आयोजित कराने पर बल दिया।

इंद्रजीत सिंह रावत संपादक सतमुख पत्रिका द्वारा मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा “शतमुख” पत्रिका का विमोचन करवाया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सफल अधिवेशन हेतु समस्त आयोजकों को धन्यवाद दिया एवं प्रसन्नता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें :  61 लाख रुपये से होगा बसौंटिया पुल का जीर्णोद्धार, भारी वाहनों की आवाजाही होगी सुरक्षित: मंत्री राम सिंह कैड़ा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.