ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। नेशनल गेम्स में आज शहर की मिनी स्टेडियम में दिल्ली और सर्विसेज के बीच में फुटबॉल का बेहतरीन नजारा देखने को मिला।

जिसमें दिल्ली ने पिछली बार की नेशनल गेम्स की चैंपियन सर्विसेज टीम को कड़े मुकाबले में हराया।

दिल्ली ने सर्वश्रेष्ठ टीम को 2:1 से हराकर बढ़त बना ली है। नेशनल गेम्स खेलने वाले खिलाड़ियों का कहना है कि यहां की फैसिलिटी क्लास वन है। और खिलाड़ी बेहद खुश है।

दिल्ली फुटबॉल टीम के गोल मारने वाले ताउथांग का कहना है कि अब वह चैंपियंस को हराकर बेहद उत्साहित हैं और आगे के मैच भी इसी प्रकार जीतेंगे।

गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस बार 28 जनवरी से 14 फरवरी तक नेशनल गेम्स का आयोजन हो रहा है।

जिसमें पूरे देश के विभिन्न राज्यों से टीम में यहां पहुंची है। हल्द्वानी में सात प्रकार के खेलों का आयोजन हो रहा है।

जिसमें शहर के मिनी स्टेडियम और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विभिन्न प्रकार के खेलों के आयोजन किए जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें :  चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बुद्ध पार्क के पास फीकी चाय पिलाकर जताएंगे विरोध

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.