ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रियांशु का शानदार प्रदर्शन, आर्टिस्टिक सोलो ट्रेडिशनल इवेंट में हासिल किया प्रथम स्थाननैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव पुरस्कार 2026 मिलने पर कूटा ने दी बधाईनैनीताल : डीएसबी परिसर में छात्र राजनीति के बीच मानवता की मिसाल, गंभीर मरीज के लिए छात्र नेता ने किया रक्तदानपिथौरागढ़ में तीसरे दिन भी बारिश का कहर: चीन सीमा से संपर्क चौथे दिन भी कटा, कई प्रमुख सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्तदर्दनाक सड़क हादसा: ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

 मौसम खराब होने के बावजूद भी पर्यटको ने नैनी झील में नौकायन का लुफ्त उठाया और पंत पार्क में चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। मौसम विभाग के द्वारा तीन दिन का अलर्ट जारी किया गया बारिश और भारी बर्फबारी संभावना व्यक्ति की गई।

जिसमें आज नैनीताल में मौसम खराब होने से ठंड बड़ी मल्लीताल पंत पार्क में ठंड से बचने के लिए पर्यटक गर्म कपड़े खरीदते हुए दिखाई दिए। पर्यटको ने ठंड में भी नैनी झील में नौकायन का लुफ्त उठाया।मौसम खराब होने के बावजूद भी पर्यटको ने नौकायन का उठाया लुफ्त, खरीदे गर्म कपड़े, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

नैनीताल पिछले कई दिनों के बाद सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली जिसके चलते शहर में सुबह से रात तक आसमान बादलों से घिरा रहा परंतु सुबह से शाम तक बारिश नहीं हुई तब की मौसम वैज्ञानिकों ने वर्षा होने की बात कही थी

दिनभर तेज हवाओं का दौर भी चलता रहा जिसकी वजह से ठिठुरन भरी ठंड महसूस की गयी वहीं जीवनदायिनी नैनी झील में दिनभर तेज हवाएं चलने से लहरें उठती रही।

मौसम के बदले मिजाज के बाद भी नैनीताल पहुंचे पर्यटकों में गजब काउत्साह देखा गया,उन्होंने नैनीझील में नौकायान का आनंद उठाया साथ ही दर्शनीय स्थलों में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली।

मौसम में आए बदलाव की वजह से लोग गर्म कपड़ों के साथ खरीदारी करते हुए दिखे । सोमवार को गुरु नानक देव की जयंती की वजह से

राजकीय अवकाश होने की वजह से सरकारी दफ्तरों व स्कूलोंं में भी अवकाश रहा। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर घरों मेें ही दुबके रहे। बाजारों विशेष रुप से तिब्बती व भोटिया तथा पंत पार्क में लगी अस्थाई दुकानों में गर्म कपड़ों की ब्रिकी में भी इजाफा देखने को मिला।मौसम खराब होने के बावजूद भी पर्यटको ने नौकायन का उठाया लुफ्त, खरीदे गर्म कपड़े, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन मौसम खराब होने के बावजूद भी पर्यटको ने नौकायन का उठाया लुफ्त, खरीदे गर्म कपड़े, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

फिलहाल नगर में जिस तरह का मौसम बना हुआ है उससे पूरी संभावना जतायी जा रही है कि नगर में जल्द ही बारिश होगी।

ठंड में ठिठुरते लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा।मौसम खराब होने के बावजूद भी पर्यटको ने नौकायन का उठाया लुफ्त, खरीदे गर्म कपड़े, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन

जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अमित कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व्यवस्था को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.