नैनीताल में वनाग्नि सुरक्षा को लेकर प्राणी उद्यान के सभागार में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने की वार्ता

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। वनाग्नि सुरक्षा को लेकर आज नैनीताल ज़ू के सभागार में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि वन विभाग द्वारा फायर सीजन 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

वनाग्नि काल शुरू होने से पूर्व ही वन विभाग द्वारा 15 नवंबर से 15 फरवरी तक सभी सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लिए गए ताकि आग लगने की धटनाओं को कम किया जा सके।

कम वर्षा और तापमान बढ़ोत्तरी को देखते हुए सेटलाइट फायर अलर्ट सिस्टम से प्राप्त होने वाली सूचनाओं को उत्तराखंड वन विभाग द्वारा 6 हजार वन कर्मियों और स्थानीय लोगों को एप्प से जोड़ा गया है।

ताकि स्थानीय लोग आग लगने की सूचना वन विभाग से सांझा कर सकेंगे। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए वनों की आग पर काबू पाया जा सके।

उन्होंने कहा सीतलाखेत मॉडल अड़ा फुकान को पूरे राज्य में लागू किया जा रहा है।

जिसमे स्थानीय लोगों को जंगलों में लगने वाली आग को बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि वे वन विभाग के कर्मचारियों को अपना सहयोग प्रदान कर सके।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.