भीमताल/नैनीताल। नैनीताल जनपद के पर्यटन नगरी भीमताल में पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा पार्किंग की पर्ची काटकर वाहन चालकों से शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन शुल्क वसूलने वाले व्यक्तियों के पास मौके पर कोई स्पष्ट वैध पहचान पत्र अथवा अधिकृत दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने पर्ची काटने वाले व्यक्तियों से उनकी पहचान और पार्किंग शुल्क वसूली के अधिकार से संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि मौके पर वैध आईडी अथवा संबंधित संस्था की स्पष्ट अधिकृत पहचान प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमताल एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और यहां बड़ी संख्या में पर्यटक एवं स्थानीय वाहन चालक पहुंचते हैं। ऐसे में पार्किंग व्यवस्था का पारदर्शी और अधिकृत होना बेहद जरूरी है। लोगों का कहना है कि यदि किसी स्थान पर पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है तो वहां शुल्क दर, संबंधित विभाग अथवा संस्था का नाम, ठेकेदार का विवरण और वसूली के लिए अधिकृत कर्मचारियों की पहचान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए।

मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि संबंधित पार्किंग स्थल किस विभाग अथवा निकाय के अधीन है और वहां पार्किंग शुल्क वसूली की अनुमति किस व्यक्ति, संस्था या ठेकेदार को दी गई है।

लोगों ने यह भी मांग उठाई है कि पार्किंग शुल्क वसूली से संबंधित टेंडर, अनुबंध अथवा अनुमति की जांच कर स्थिति सार्वजनिक की जाए, ताकि वाहन चालकों और पर्यटकों के बीच किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति पैदा न हो।

विवाद के बाद सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर भीमताल में संबंधित स्थान पर पार्किंग शुल्क किसके आदेश पर वसूला जा रहा है? क्या शुल्क वसूलने वाले व्यक्ति या संस्था के पास प्रशासन अथवा संबंधित विभाग की वैध अनुमति है? और यदि अनुमति है तो इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित क्यों नहीं की गई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले का संज्ञान लेते हुए जांच करनी चाहिए और पार्किंग संचालन से जुड़े नियमों एवं अनुमति की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि पार्किंग शुल्क वसूली नियमों के तहत की जा रही है या आरोपों में कोई सच्चाई है।

फिलहाल पार्किंग की पर्ची और शुल्क वसूली को लेकर भीमताल में चर्चा तेज है और लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई एवं मामले में आने वाले स्पष्टीकरण पर टिकी हुई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार युवक को कुचलकर निकली कार, हालत गंभीर

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.