हल्द्वानी। शहर की सड़कों के दुरुस्तीकरण के सम्बंध में जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में ब्रिडकुल, राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत व अन्य पैच वर्क के कार्य हेतु तत्काल सड़कों पर मशीन, मैनपावर व मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि लोनिवि की कालाढूंगी- नैनीताल, ब्रिडकुल की मदकोटा-हल्द्वानी-देवलचौड़ की सड़कों पर चल रहे कार्य में तेज़ी लाई जाए।

कार्य की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था को संसाधन बढ़ाने हेतु निर्देशित किया।

राष्ट्रीय राजमार्ग की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता एनएच विजय कुमार को रानीबाग जंक्शन में सुधारीकरण हेतु तैयार डीपीआर पर शीघ्र कार्य करने के निर्देश दिए । जिससे जनपद स्तर पर तात्कालिक उपायों के माध्यम से सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जा सके।

इसके साथ ही रानीबाग जंक्शन की दीर्घकालिक उपाय हेतु फारेस्ट क्लेरेंस की पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही भवाली जंक्शन एवं धनगढ़ी पुल के तैयार एस्टीमेट का उच्च स्तर पर फॉलो अप करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने तीनों निर्माण दाई संस्थाओं को स्पष्ट निर्देशित किया कि अब मानसून अवधि समाप्त हो चुकी है। सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए।

बैठक में लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि सड़को को गड्ढा मुक्त करने का टेंडर लगा दिया है जिसे 18 सितम्बर को खोलकर 25 सितम्बर से कार्य शुरू किया जाएगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू पर आरोपों की लंबी फेहरिस्त, पुराने मामलों से फिर चर्चा में आए,कभी हत्या का मामला, कभी किडनी निकालने का आरोप;जानिए किन-किन आरोपों से जुड़ा है नाम

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.