हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में गुरूवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनसुुनवाई आयोजित हुई। डीएम ने आम जनमानस की समस्याओं एवं शिकायतों का संज्ञान गंभीरता से लिया जिसमें विभिन्न लोगों ने पेयजल, सडक, विद्युत, पेंशन, अतिक्रमण, आवास, आर्थिक सहायता के साथ ही लगभग 67 शिकायतें व समस्याएं दर्ज हुई।

डीएम ने जनसुुनवाई के दौरान अधिकतर समस्याओं एवं शिकायतों को निस्तारित करते हुए शेष समस्याओं व शिकायतों को दूरभाष के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान एवं निस्तारित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि अतिक्रमण का सर्वे अभिलेखों व मैप के अनुसार करना सुनिश्चित करें साथ ही राजस्व विभाग व अन्य विभागों का भी सहयोग लेें। विधिवत नक्शे का मिलान करने के उपरान्त ही कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि शहर में आवारा सांडों को एक सप्ताह के भीतर गौशाला में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा नई गौलाशा निर्माण नगर निगम द्वारा शीघ्र किया जायेगा ताकि आवारा पशुओं का स्थाई समाधान मिल सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में विजयदशमी पर मां दुर्गा को भावुक विदाई, सिंदूर खेला के साथ संपन्न हुआ दुर्गा महोत्सव

जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जिन सडकों में लीकेज के कारण सडकें खराब हो रही है उन स्थानों की सूची शीघ्र जलसंस्थान को उपलब्ध कराई जाए ताकि जलसंस्थान द्वारा लीकेज मरम्मत कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि लीकेज मरम्मत करने के उपरान्त दोबारा लीकेज होने से जलसंस्थान स्वयं सडक की मरम्मत करेगा।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी से पहाड़ जाने वाले ध्यान दें! कैंची धाम वीकेंड पर लागू रहेगा रूट डायवर्जन; पर्यटकों को शटल सेवा से मिलेंगे बाबा नीम करौली के दर्शन

जनसुनवाई में विकास खण्ड ओखलकांडा क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विकास खण्ड ओखलकांडा में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा हैडाखान सडक काफी खराब हो चुकी है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हैडाखान सडक मार्ग के तात्कालिक अस्थाई सुधार कार्य प्रान्तीय खण्ड नैनीताल को शनिवार से कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिये वही लोनिवि भवाली के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आपदा से क्षतिग्रस्त भागों का सर्वे कर डीपीआर प्रस्तुत करें ताकि आपदा मद से सडक मार्ग के खतरनाक स्थलों को ठीक किया जाए। उन्होंने कहा हैडाखान मार्ग वन भूमि हस्तान्तरण हेतु भारत सरकार को पत्र प्रेषित किया गया है शीघ्र ही स्वीकृति मिलने के उपरान्त स्थाई समाधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल : 17 अक्टूबर 2026

नंधौर खनन समिति के लोगों द्वारा बताया गया कि नंधौर में खनन से पूर्व खनन रास्ते बनवाने,श्रमिकों का पंजीकरण कराने के साथ ही गेटों में पेयजल की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के साथ ही सम्बन्धित उपजिलाधिकारी को सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

दुर्गापालपुरपरमा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि दुर्गापालपुरपरमा में मुख्य मार्ग पर कैनाल रोड में अतिक्रमण के कारण लोगों मे आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है ग्रामीणों नेे कैनाल नहर से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई को निर्देश दिये कि सर्वे कर अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.