हल्द्वानी। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लाये जाने हेतु और भार वाहनों में ओवरलोडिंग की प्रवृत्ति पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से 13 सितंबर से 14 सितंबर तक लालकुआँ में हल्द्वानी उपसम्भाग में तैनात ए०आर०टी०ओ० प्रवर्तन हल्द्वानी, इन्टरसेप्टर हल्द्वानी एवं टास्कफोर्स हल्द्वानी को माल वाहनों में ओवरलोडिंग एवं ओवरहाईट अभियोग में विशेष चैकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये गये थे।
इस आशय जानकारी देते हुए आरटीओ नंद किशोर ने बताया कि लालकुआँ में कुल 123 वाहनों के चालान किये गये। जिनमें ओवर लोडिंग पर सख्त कार्यवाही करते हुये 14 वाहन के चालान ओवरलोड में एवं 17 वाहनों के चालान ओवरहाईट के अभियोग में किये गये।

इसके अतिरिक्त बिना परमिट 6 बिना फिटनेस 3 बिना बीमा 4, बिना टैक्स 27, भार वाहनों में सवारी 4 सहित अन्य 118 अभियोगों में चालान की कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान 2 भार वाहनों को सीज किया गया। 45 चालकों के लाईसेंस के विरूद्ध कार्यवाही की संस्तुति की गई।

सभी प्रर्वतन दलों को लगातार भार वाहनों में ओवरलोडिंग एवं ओवरहाईट के विरूद्ध प्रवर्तन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.