चम्पावत। आगामी 1 नवंबर से 8 नवंबर 2023 तक जनपद चम्पावत के बनबसा स्थित सेना परिसर/मिलट्री स्टेशन में आयोजित होने वाली अग्निवीर सेना भर्ती रैली के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय सभागार चंपावत में जिलाधिकारी नवनीत पांडेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से आए निदेशक सेना भर्ती संगठन कर्नल राहुल मेलगे ने बताया की *जनपद पिथौरागढ़ व चम्पावत के लिए अग्निवीर सेना भर्ती 2023-24 रैली का आयोजन चम्पावत स्थित बनबसा मिल्ट्री स्टेशन ग्राउंड में किया जाएगा।*
जिलाधिकारी ने भर्ती रैली के दौरान प्रशिक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा व समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए विभिन्न विभागों को सेना से समन्वय स्थापित कर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। इस हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल संस्थान को भर्ती के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने कहा कि *आने वालेअभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या न आने पाय इस हेतु प्रशासन की ओर से फैसिलिटेशन/ सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसमें नेट कनेक्टिविटी,कंप्यूटर सुविधा आदि उपलब्ध रहेगी और कार्मिक तैनात रहेंगे* ताकि अभ्यर्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान ना होना पड़े। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न विभागों से तैनात कार्मिकों के पास बनाने के भी निर्देश सैनिक कल्याण अधिकारी को दिए। इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को भर्ती के दौरान भीड़ नियंत्रण व वाहनों की पार्किंग व्यवस्था हेतु रात से ही तैनात रहने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को रैली के दौरान विद्युत व्यवस्था, संभागीय परिवहन अधिकारी को अभ्यर्थियों हेतु आवागमन व टैक्सी व्यवस्था, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टनकपुर, बनबसा को अभियर्थियों के रहने हेतु आवास व्यवस्था, सफाई व्यवस्था व मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के अतिरिक्त पर्यावरण मित्रो के पास बनाये जाने हेतु जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नामों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी टनकपुर को भर्ती रैली के दौरान विभिन्न व्यवथाओं हेतु सेना से समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अभियर्थियों को भर्ती के दौरान उचित मूल्य पर भोजन, फल अंडे सहित अन्य समान आसानी से उपलब्ध कराए जाने हेतु सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ से मेजर सिराज,अपरजिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुटियाल, मुख्य शिक्षाधिकारी आर0सी0पुरोहित, डॉ कुलदीप यादव, अधिशासी अभियंता जल संस्थान बिलाल यूनुस, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अशोक कुमार वर्मा सहित प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय भगवत प्रसाद पांडेय व अन्य विभिन्न विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड वन विभाग में भर्ती का मौका: SRF, JRF समेत कई पदों पर आवेदन आमंत्रित

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.