हल्द्वानी। जनपद में डेंगू एवं मलेरिया बीमारियों के संक्रमण पर नियंत्रण एवं प्रभावित मरीजों के उपचार हेतु जिलाधिकारी वंदना ने अधिकारियों को दिये कार्यवाही के निर्देश।

 उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जनपद के राजकीय व निजी चिकित्सालयों में डेंगू एवं मलेरिया बीमारी से ग्रस्त मरीजों का प्राथमिकता से उपचार करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि डेंगू प्रभावित मरीज पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल प्राप्त कर पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाये साथ ही बाहर से आने वाले पर्यटकों का गहनता से परीक्षण कर उपचार किया जाए। उन्होने राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही समय-समय पर औचक निरीक्षण करना भी सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि चिकित्सालयों में डेंगू एवं मलेरिया से उपचार सम्बन्धित औषधियां पर्याप्त मात्रा में हों तथा मलेरिया अधिकारी एवं चिकित्सकों की टीमों द्वारा संवदेनशील स्थानों एवं चिकित्सालयों की निरीक्षण एवं मानिटरिंग की जाए तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं बीमारियों से बचाव हेतु क्या करें, क्या ना करें, का प्रचार प्रसार कर जनता को जागरूक किया जाए। 

 जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, परिषद, नगर पंचायत के अधिकारियों को आदेशित किया है कि अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर गन्दगी वाले स्थानों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे साथ ही कीटनाशक औषधियों, फोगिंग मशीनों के छिडकाव करना भी सुनिश्चित करेंगे तथा गली, मौहल्ला एवं कालोनियों के घरों का नियमित कूडा एकत्र किया जाए। 

 उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नैनीताल को निर्देश दिये हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में गन्दगी वाले स्थानों की साफ सफाई नियमित करना सुनिश्चित करें साथ ही नालों की साफ सफाई एवं कीटाणुनाशक छिडकाव तथा मार्ग में गडडों में मिटटी भराव करना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को निर्देश दिये हैं कि क्षेत्र मंे शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के साथ ही क्षतिग्रस्त पाइप लाईनों को तत्काल मरम्मत करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि राजकीय विद्यालयों के साथ ही निजी विद्यालयों मेें कीटनाशक औषधियों का छिडकाव फोगिंग मशीनों के द्वारा करना सुनिश्चित करें साथ ही सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों को फुल पेंट, शर्ट की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन की कार्यवाही से कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित करें।      

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी; एक की मौत, दो गंभीर घायल

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.