नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख, वरिष्ठ उप प्रमुख तथा कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई है।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री एवं प्राप्ति आज से प्रारंभ हो गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के क्रम में यह चुनाव पंचायत राज अधिनियम, 1944 एवं पंचायत उपविधान नियमावली, 2016 के अनुसार कराया जाएगा।

निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी और इसका पालन सभी अभ्यर्थियों व राजनीतिक दलों के लिए अनिवार्य होगा।

निर्वाचन अधिकारी के अनुसार सभी इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि व समय पर अपना नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सकते हैं एवं जमा कर सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत, साथी गंभीर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.