ब्रेकिंग न्यूज़
नन्दा देवी महोत्सव की पंच आरती में उमड़ी आस्था, विधायक सरिता आर्य, डीएम ललित मोहन रयाल व एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने की पूजा-अर्चनानंदा देवी महोत्सव की भीड़ में परिजनों से बिछड़ा 4 वर्षीय बच्चा, नैनीताल पुलिस ने कुछ ही देर में सकुशल खोज निकालाभीमताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास व चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार दो आरोपी गिरफ्तारहल्द्वानी: एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में ABVP की घोषणा के बाद घमासान, धीरज बिष्ट को टिकट; आर्यन बेलवाल निर्दलीय मैदान मेंश्रीराम सेवक सभा के 124वें नंदा देवी महोत्सव में दिनभर रही आस्था की धूम, पांच आरतियों से गूंजा नंदा देवी मंदिर परिसर

हल्द्वानी। जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित आरटीओ कार्यालय में औचक छापेमारी कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

डीएम के कार्यालय पहुंचते ही परिसर में हड़कंप मच गया और वहां घूम रहे दलाल मौके से फरार हो गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने रिकॉर्ड रूम का बारीकी से अवलोकन किया, जहां रिकॉर्ड व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी कर्मचारियों को नेम प्लेट और पहचान पत्र अनिवार्य रूप से पहनने के आदेश दिए।

कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के निर्देश दिए।

साथ ही परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की हर सात दिन की रिकॉर्डिंग नियमित रूप से जांचने के आदेश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देशित किया कि कार्यालय परिसर में फ्लेक्सी बोर्ड लगाया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि यहां सरकार द्वारा कोई भी निर्धारित एजेंट नहीं है।

उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी कैंपस नैनीताल का शानदार प्रदर्शन, बना विजेता

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.