ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। लावारिस लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है।
लावारिस युवती को दर्द से कराहते हुए रविवार शाम को बेस अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ लावारिस विक्षिप्त युवती का इलाज शुरू हुआ तो डॉक्टर हैरान रहे गए.पता चला कि गर्भ गिरने से उसकी यह हालत हुई है।

युवती को बेस से महिला अस्पताल को रेफर किया गया लेकिन वहां पर भी उसकी हालत गंभीर होने और शरीर में खून की कमी होने पर चलते हैं उसको सोमवार को सुशीला तिवारी अस्पताल मैं भर्ती कराया गया है जहां युवती का इलाज चल रहा है।

लेकिन उसकी इस हालत के लिए कौन जिम्मेदार है यह बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है फिलहाल पुलिस प्रशासन अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है. युवती कौन है और कहां की रहने वाली है।

इसका पता नहीं चल पा रहा है क्योंकि उसकी मानसिक स्थिति इतनी ठीक नहीं है कि वह घर का पता बता सके. बताया जा रहा है कि रविवार शाम को कुछ लोगों ने 108 सेवा को सूचना दी की एक अज्ञात युवती खून से लथपथ है और उसकी तबीयत खराब है जहां उसकी एक साथ सेवा के माध्यम से भर्ती कराया गया था।
वही इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि युवती से बातचीत कर परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जाएगा यदि किसी ने उसके साथ गलत किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.इसके लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।

यह भी पढ़ें :  रक्षाबंधन से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, हल्द्वानी-रामनगर में मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.