ब्रेकिंग न्यूज़
भीमताल : ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में पंचायती राज अधिकारियों के लिए एआई कार्यशाला का समापनकालाढूंगी : चकलुवा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ बढ़ा विरोध, सभासदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापननैनीताल : ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी, घर-घर सर्वे से लेकर विशेषज्ञ उपचार तक बढ़ाई गई व्यवस्थाकुमाऊं विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के डॉ. पूरन सिंह अधिकारी के पिता कुंवर सिंह अधिकारी के निधन पर कूटा ने जताया गहरा शोकगौलापार में खेल प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन: पर्वत पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई संकुल लाखनमंडी की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026

नैनीताल। वनस्पति विज्ञान विभाग की डॉ. हिमानी कार्की ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने Teerthanker Mahaveer University (टीएमयू), मुरादाबाद में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में पोस्टर प्रेजेंटेशन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

यह सेमिनार “सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स एज कैटलिस्ट फॉर अचीविंग द नेशनल विजन ऑफ विकसित भारत 2047 पाथवे” विषय पर आयोजित किया गया था, जिसमें देशभर से शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

डॉ. हिमानी कार्की ने “इंपैक्ट ऑफ ट्री स्पीशीज ऑन सॉइल नाइट्रोजन” विषय पर अपना शोध पोस्टर प्रस्तुत किया। उनके इस शोध में विभिन्न वृक्ष प्रजातियों का मृदा में नाइट्रोजन की मात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जूरी सदस्यों ने उनके प्रस्तुतीकरण की वैज्ञानिक दृष्टि, शोध की प्रासंगिकता और स्पष्ट प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें प्रथम स्थान के लिए चयनित किया।

डॉ. कार्की की इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित विभाग के सभी प्राध्यापकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस उपलब्धि से न केवल संस्थान का गौरव बढ़ा है, बल्कि यह अन्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।

यह भी पढ़ें :  पहाड़ों में घर की चौखट तक पहुंचा बाघ, ग्रामीणों में दहशत; ग्रामीणों ने सरकार से सुरक्षा की लगाई गुहार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.