ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर कत्था फैक्टरी के पास में कैंटर और टिप्पर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टिप्पर चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया है।

उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। उसके सिर कत्था फैक्टरी के पास और पेट पर गंभीर चोट आई है। हुआ हादसा, टिप्पर चालक गंभीर घायल हुआ है।उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक फरार हो गया।

शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे कत्था फैक्टरी के पास कैंटर और टिप्पर की भिड़ंत हो गई। हादसे में मुजफ्फनगर निवासी टिप्पर चालक बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर टीपी नगर चौकी इंचार्ज सुशील जोशी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को टिप्पर से बाहर निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही सड़क पर लगे जाम को खुलवाया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से कैंटर और टिप्पर भिड़ंत हुई।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.