ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून।  रिलायंस ज्वेल्स में डकैती की घटना में शामिल ‘डीएसपी’ को दून पुलिस ने यमुनानगर, हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस शोरूम में हुई डकैती की घटना का मुख्य आरोपित था।

उसकी पहचान अनिल सोनी उर्फ डीएसपी के रूप में हुई है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अनिल सोनी ने सांगली, महाराष्ट्र में खुद को डीएसपी बताकर अपने साथियों के साथ रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, देहरादून में रिलायंस ज्वेल्स में हुई डकैती की घटना में भी शामिल था। उसने घटना से पूर्व शोरूम की रेकी की थी। बदमाश को देहरादून लाकर पूछताछ की जाएगी।

नौ नवंबर को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम देते हुए करीब 14 करोड़ रुपये के गहने लूट लिए थे। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। जिस दिन डकैती की घटना को अंजाम दिया गया, उस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु देहरादून में राज्य स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित थीं।

घटना के बाद से ही एसएसपी अजय सिंह ने कई टीमों को विभिन्न राज्यों के लिए रवाना कर दिया। इस प्रकरण में अभी तक 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कुछ दिन पूर्व मुख्य बदमाश को किया था गिरफ्तार

कई आपराधिक घटनाओं में शामिल व घटना के मुख्य बदमाश शशांक पटना की बेऊर जेल में बंद था। दून पुलिस की एक टीम लगातार उसके बारे में जानकारी जुटा रही थी। आरोपित के जमानत पर बाहर आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कुमाऊं विश्वविद्यालय के डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का दिल्ली विश्वविद्यालय के मैत्रेयी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.