ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

थर्टी फर्स्ट पर नशे में हुड़दंग और गाड़ियों की रेस कर जश्न मनाया
नए साल में खुद को कालाढूंगी पुलिस की हवालात में पाया

नैनीताल। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में 31 दिसम्बर व नववर्ष के जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने वाले/यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों एवम शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध लगातार चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

थानाध्यक्ष कालाढूंगी पंकज जोशी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नैनीताल रोड पर कुछ व्यक्ति शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे हैं ।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नैनीताल रोड कालाढुंगी जाकर देखा तो 2 कार स्विफ्ट UP22AW-6145 व UK01D- 0992 I-20 कार में सवार 11 युवक जो कि शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे व आपस मे कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर अपने-अपने वाहनों की रेस कर रहे थे।
जिन्हें गिरफ्तार कर दोनों वाहनों को थाने लाकर सीज कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त 
(1) मौ0 अमर शम्सी निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष,
(2) अरमान अली निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 18 वर्ष,
(3) सुमेर अहमद शम्सी निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष
(4) मुस्तकीम जाबेद निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 25 वर्ष,
(5) नानित नदीम निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 23 वर्ष,
(6) अफीक अख्तर निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 17 वर्ष
(7) अमान अहमद निवासी रामपुर उ0प्र0 उम्र 17 वर्ष,
(8) हितेश कुमार निवासी मल्ला निगलाट भवाली नैनीताल उम्र 21 वर्ष,
(9) राहुल सिंह नेगी निवासी भवाली नैनीताल उम्र 24 वर्ष (10) संदीप निवासी भवाली नैनीताल उम्र 23 वर्ष
(11) गौरव निवासी हवालबाग पोस्ट साहू जनपद अल्मोडा

यह भी पढ़ें :  मिलावट और जमाखोरी पर सरकार का शिकंजा, पूरे उत्तराखंड में चलेगा विशेष जांच अभियान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.