भीमताल विधानसभा में कई प्राइमरी और जूनियर हाई स्कूलों में शिक्षकों का अभाव कई सालों से बना हुआ है।

भीमताल विधानसभा के कई स्कूलों के हालात ऐसे हैं कि वहां महत्वपूर्ण विषयों गणित, अंग्रेजी और साइंस को पढ़ाने वाले टीचरों का अभाव है।

भीमताल विधायक राम सिंह कैडा का गृह क्षेत्र का  स्कूल कई सालों से एकल शिक्षक के सहारे चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि दो-तीन शिक्षकों के सहारे ही कक्षा 6 से लेकर 10 तक बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।

गणित का विषय तो स्कूल में पढ़ाया ही नहीं जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार विधायक को अवगत कराने के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

जिससे अभिभावकों में विधायक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हरीश पनेरू ने भाजपा विधायक  राम सिंह कैड़ा पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।

क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के बच्चे अच्छी शिक्षा से वंचित हैं आदर्श प्राथमिक विद्यालय खनरुयू 53 में बच्चे हैं।

मानकों के अनुसार 4 अध्यापकों की आवश्यकता है लेकिन है एक अध्यापक जिससे ग्रामीण क्षेत्र बच्चे काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

जो विधायक पिछले सात सालों में अपने गांव के विधालय में ठीक नहीं कर पाया उनसे उम्मीद करना अपने बच्चों के साथ धोखा देने जैसा है।

पनेरु ने कहा है कि शीघ्र ही शिक्षा मंत्री शिक्षा सचिव एवं विधायक का पुरे क्षेत्र वासियों की ओर से धेराव तथा उक्त समस्या का हल होने तक कार्यक्रम जारी रहेगा, क्योंकि पहाड़ के नाम शासन करने वाले आने वाली पीढ़ी के साथ धोखा कर रहे हैं।

पुरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र मे शिक्षा स्वास्थ्य सड़क का बुरा हाल है।

जिसका समाधान विधायक जी को कराना होगा वरना इसका खामियाजा भुगतना होगा कि किसी भी हालत में अव जनता गुमराह होने वाली नहीं है।  

 

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में मिठाई खरीदने वालों के लिए बड़ा बदलाव, 26 अक्टूबर से दुकानों पर लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.