ब्रेकिंग न्यूज़

नैनीताल में कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया 

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला 

नैनीताल। कांग्रेस ने बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। राज्य में महिलाओं के साथ दुराचार व् दुर्व्यवहार के विरोध में आगे आई कांग्रेस।

    नैनीताल के तल्लीताल डांठ में महिला कांग्रेस और युथ कांग्रेस ने सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी भी की।नैनीताल : कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने आरोप लगाया है कि राज्य में महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार, हत्या और अन्य अपराधों की घटनाएं हुई है।नैनीताल : कांग्रेस ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

उसके लिए धामी सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि कल उधमसिंह नगर में पुलिस द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार किया, जो निंदनीय है।

उन्होंने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।

पुतला दहन में शामिल जिलाध्यक्ष महिला खष्टी बिष्ट, मुन्नी तिवारी, सरस्वती खेतवाल, दीपक टम्टा संयुक्त सचिव, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या, राजेंद्र व्यास, , विनोद परिहार, कमल जोशी, संजय कुमार, सावित्री सनवाल, आशा भट्ट, सुनीता आर्य, लता तरुण, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

यह भी पढ़ें :  मासिक अपराध समीक्षा में SSP के सख्त निर्देश—डिजिटल पुलिसिंग से साइबर अपराध तक, हर मोर्चे पर जवाबदेही तय
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.