ब्रेकिंग न्यूज़

हल्द्वानी। कुमाऊं के सबसे बड़े हल्द्वानी नगर निगम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी Ekta Bisht को स्वच्छता का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

नगर निगम के मेयर Gajraj Singh Bisht ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है।

मेयर ने कहा कि स्वच्छता की प्रतीक मातृशक्ति के रूप में एकता बिष्ट को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और स्वच्छता अभियान को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ हल्द्वानी, स्वस्थ हल्द्वानी” के संकल्प के साथ नगर निगम शहर को देश की स्वच्छता रैंकिंग में बेहतर स्थान दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेगा।

उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता अभियान में सहभागी बनें और हल्द्वानी को साफ-सुथरा एवं सुंदर शहर बनाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें :  जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.