ब्रेकिंग न्यूज़

नीट पेपर लीक मामले पर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी का हमला, बोले देश में दो आईपीएल चल रहे हैं एक इंडियन प्रीमियर लीग और एक इंडियन पेपर लीक

हल्द्वानी। नीट पेपर लीक मामले को लेकर राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 22 लाख युवाओं के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ को किसी भी हाल में भुलाया नहीं जा सकता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह देश में आईपीएल चल रहा है, उसी तरह एक दूसरा “आईपीएल” भी चल रहा है, जिसे उन्होंने “इंडियन पेपर लीक” करार दिया। उन्होंने कहा कि एक आईपीएल लोगों के मनोरंजन के लिए है, जबकि दूसरा युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने का काम कर रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं में बेरोजगारी, निराशा और अविश्वास बढ़ रहा है। उनका कहना था कि हर बार जांच सीबीआई को सौंपकर केवल खानापूर्ति की जाती है, लेकिन जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं होती।

जोशी ने बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई कुछ टिप्पणियों को भी दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि युवाओं की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पेपर लीक जैसे मामलों पर सख्त कानून बनाकर दोषियों को कठोर सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के के खिलाफ FIR दर्ज एसएसपी बोले इन इन धाराओं में है मुकदमा दर्ज

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.