ब्रेकिंग न्यूज़
हल्द्वानी : आर्थिक आधार पर सामाजिक-आर्थिक एवं जातीय जनगणना की मांग, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर करणी सेना ने पीएम मोदी को भेजा पत्रडीएसबी परिसर में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत व परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा का सम्माननैनीताल पुलिस के 5 कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई, शॉल-प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानितजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें अधिकारी: ध्रुव रौतेला, विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र लोगों तक पहुंचाएं लाभ, भीमताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठकनैनीताल के ग्रामीण इलाकों में दूषित पानी से हाहाकार, पीलिया-डायरिया समेत पेट की बीमारियों की चपेट में सैकड़ों लोग

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत रोशिल से हैडाखान को जोडने वाला विद्युत फीडर आये दिन खराब रहता है जिस कारण विद्युत आपूर्ति सदैव वाधित रहती है।

जिससे विशेषकर ग्राम पनियाबोर, ओखलढुंगा, लुगड, चमोली, गांजा, चिलवाल, गांजा हरीश ताल ल्वाड, ककोड़ सहित सम्पूर्ण ओखलकांडा विकासखंड में विधुत वितरण व्यवस्था बहुत ही वाधित रहती है।

मौसम खराब होने पर सात-सात दिनों तक विद्युत आपूर्ति भंग रहती है। यह अव्यवस्था विद्युत आपूर्ति आरम्भ होने के समय से ही वर्तमान तक बनी हुई है, जिसको लेकर समय-समय पर क्षेत्र पंचायत की बैठकों में एवं जनता एवं क्षेत्र वासियों द्वारा उठाते जा रहे है लेकिन अभी तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है।

विगत एक सप्ताह से रौशिल से लेकर हरिशताल तक का बिजली फीडर हरीशताल गोनियारों क्षेत्र में बिजली व्यवस्था नहीं दे पा रहा है जिससे क्षेत्रवासी अंधेरे में डूबे हुए।

इसलिए तत्काल प्रभाव से भीमताल विधानसभा के उक्त क्षेत्र में विद्युत वितरण व्यवस्था तत्त्काल सुव्यवस्थित करने की कृपा करें, अन्यथा क्षेत्र की जनता आंदोलन को मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.