देहरादून। इस बार उत्तराखंड के कर्मचारियों एवं पेंशनरों की प्रकाश पर्व दीपावली पर मौज होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दीपावली पर्व के दृष्टिगत राज्य कर्मियों, पेंशन एवं पारिवारिक पेंशनरों को दीपावली से पूर्व वेतन एवं पेंशन भुगतान की स्वीकृति शासन ने दे दी है।

इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी विभागाध्यक्षों, जिलाधिकारियों, निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी तथा सभी वरिष्ठ कोषाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शासनादेश जारी किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि 31 अक्टूबर 2024 को दीपावली का त्यौहार होने के कारण समस्त राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा कार्य प्रभारित कर्मचारियों को वेतन व उत्तराखंड के कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों को अक्टूबर माह का पेंशन भुगतान 30 अक्टूबर से पहले कर दिया जाएगा।

उन्होंने सभी संबंधित से आदेश को तत्परता से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल की मल्लीताल बाजार रामलीला में मिथिलेश पांडे का जलवा, मेघनाद के किरदार के दीवाने हैं हजारों दर्शक

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.