ब्रेकिंग न्यूज़

उर्जा निगम ने की बड़ी कार्रवाई, बिल जमा न करने पर उर्जा निगम ने 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे

नैनीताल में शनिवार तक पालिका ने बिल जमा नहीं किया तो शनिवार शाम से शहर की स्ट्रीट लाईटें भी होंगी बंद

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल। नैनीताल डिविजन में उर्जा निगम की ओर से बिजली का बिल जमा न करने वालों के ​खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की ओर से 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। वहीं शनिवार को नगर पालिका की ओर से लंबित बिल का भुगतान नहीं किया तो शनिवार को स्ट्रीट लाइटों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।
बता दें कि उर्जा निगम की ओर से इन दिनों बिजली के बिल की वसूली का अ​भियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते उर्जा निगम की ओर से बिल जमा करने के नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। लेकिन ​उसके बाद भी बिल जमा नहीं करने वालों के ​खिलाफ कार्रवाई करते हुए उर्जा निगम की ओर से कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है।

जिसके चलते अब तक विभाग की ओर से 150 कनेक्शन काट दिए हैं। वहीं नगर पालिका की ओर से स्ट्रीट लाईटों का तीन करोड़ से ज्यादा का बिल नहीं भरने पर उर्जा निगम की ओर से कनेक्शन काटने की भी तैयारी की जा रही है।

एसडीओ प्रियंक पांडे ने बताया कि बिल जमा न करने पर 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं।

बताया कि पालिका की ओर से बिल का भुगतान नहीं किया तो शनिवार की शाम को जीई कनेक्शन काट दिया जाएगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिल जमा करने की अपील की है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल : ज्योलीकोट में दूषित पानी से तीन मौतों के बाद हरकत में जल संस्थान, हेमचंद आर्य ने उठाई पुरानी पाइपलाइन बदलने की मांग

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.