ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तराखंड में अग्नि वीर योजना के तहत भारतीय सेना में नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई

रिपोर्टर – गुड्डू सिंह ठठोला

अग्निविर योजना के तहत भारतीय सेना में नामांकन की प्रक्रिया आज यानी 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। महिला सैन्य पुलिस , हवलदार सर्वेयर ऑटो कार्टोग्राफर , सिपाही फर्मा, नर्सिंग असिस्टेंट और नर्सिंग असिस्टेंट के पदों के लिए पंजीकरण 22 मार्च तक होंगे।

सेना भर्ती कार्यालय द्वारा तैयार लिंक के माध्यम से ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। जिसका लिंक सोमवार को रात 12 बजे से खोल दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर बनने के लिए इस बार नौजवानों को अनुकूलन क्षमता परीक्षा भी पास करनी होगी। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा की तरफ इस वर्ष की अग्निविर भर्ती प्रक्रिया में सुधार के उद्देश्य से कई नए उपाय शामिल किए गए है।

इसमें अभ्यर्थियों की उपयुक्तता के बारे में जानने के लिए अनुकूलन क्षमता परीक्षा को भी शामिल किया गया है। परीक्षा को भर्ती रैली के हिस्से के रूप में शामिल किया जाएगा , जिसको मेडिकल टेस्ट से पहले किया जाएगा। अनुकूलन क्षमता परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

अग्निवीर के लिए एक टाइपिंग टेस्ट भी किया जाएगा। वही फर्जी उम्मीदवारों को बाहर निकालने के लिए आइरिस स्कैन के रूप में बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया शामिल की गई है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5करोड़ 28लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.