ब्रेकिंग न्यूज़

कालाढूंगी/कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में उद्यमिता विकास कार्यक्रम सातवें दिन रहा जारी।

देवभूमि उद्यमिता योजना के बारह दिवसीय प्रशिक्षण के तहत राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में सातवें दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता  सरस्वती देवी स्वयं सहायता समूह कोटाबाग के द्वारा हमें सरकार के द्वारा दी गई।

आर्थिक सहायता और योजनाओं के बारे में अवगत कराया ,स्वयं सहायता समूह और इसे जुड़ने के लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

उन्होंने कहा कि हमें समूह के द्वारा मिलने वाले विभिन्न ऋण एवं उन ऋणों से मिलने वाली सब्सिडी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने हमें एन आर एल एम से मिलने वाले रोजगार के बारे में बताया।

उनके द्वारा हमें विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री सूक्ष्म योजना ,कौशल विकास योजना ,महिला सशक्तिकरण योजना के बारे में बताया साथ ही हमें बताया कि स्वयं सहायता समूह से मिलने वाला सामान जैसे गौ, गौशाला, डिग्गी, गोबर गैस ,पशुपालन आदि के बारे में अवगत कराया।

इस कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ बिंदिया राही सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा को बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता तथा नवाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और व्यवसाय संबंधित विचार साझा किया।

इस उद्यमिता विकास कार्यक्रम मै छात्र-छात्राओं को स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवसाय संबंधित जानकारी प्रदान करवाई गई।

वह पठन- पाठन के साथ-साथ अपना व्यवसायभी करें। इस संबंध में देवभूमि उद्यमिता प्रोग्राम महत्वपूर्ण साबित होगा।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  गूगल मैप ने भटकाया रास्ता, सातताल जाते समय खाई की ओर पलटा वाहन

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.