ब्रेकिंग न्यूज़

भवाली/रामगढ़। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रायोजित तथा भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद के तत्वाधान में उद्यमिता योजना के अंतर्गत एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. नगेंद्र द्विवेदी ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होती हैं।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भूपेंद्र सिंह मेहरा (प्रोजेक्ट ऑफिसर एक्सपर्ट) एवं नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चन्द्र जोशी ने विद्यार्थियों को उद्यमिता के प्रति जागरूक किया। भूपेंद्र मेहरा ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और दिशा की है, जिसके लिए संस्थान सदैव तत्पर है।

कार्यक्रम में डॉ. माया शुक्ला, डॉ. संध्या गड़कोटी, डॉ. निर्मला रावत, डॉ. नीमा पंत, डॉ. हरेश राम, कविंद्र प्रसाद, दीप्ति, गणेश और कमलेश सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कार्यशाला के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों में मोहिता, माही, रोशनी, यमुना, सचिन, निशा, मयंक, दीपशिखा, नित्या और तनुजा सहित कई छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  नैनीताल दुग्ध संघ के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट का आकस्मिक निधन, ‘कीवीमैन’ के रूप में बनाई थी खास पहचान

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.