ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोङा में “सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा “विषयक एक निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

रिपोर्टर – बलवंत सिंह रावत

अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा माह के तहत आज परिवहन विभाग के द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार अल्मोङा में “सड़क सुरक्षा,जीवन रक्षा “विषयक एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस प्रतियोगिता में कुमारी गीता पांडे को प्रथम, सुहानी सलाल को द्वितीय, तमन्ना आर्य को तृतीय तथा साक्षी बिष्ट व मिताली बिष्ट को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ।

इसके अतिरिक्त सङक सुरक्षा विषयक प्रश्नों का उत्तर देने हेतु कुमारी तनुजा, दीया बिष्ट , विद्या बिष्ट, पुष्पेश एवं तन्वी भोजक को भी पुरस्कृत किया गया।        

इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह के द्वारा छात्र-छात्राओं से आह्वान किया गया कि वह यातायात के नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा विषयक समाज को भी जागरूक करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके।

विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे के द्वारा भी छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा विषयक यातायात नियमों, मार्ग संकेतको का अनुपालन किये के संबंध में निर्देशित किया।

इस कार्यक्रम मे डाॅ प्रभाकर जोशी, विनय, महेंद्र प्रकाश, दीपचंद जोशी, भावना, रेनू मेहता के साथ-साथ परिवहन विभाग के गणेश जोशी एवं घनश्याम आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में 2027 से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राम माधव प्रभारी तो बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहप्रभारी; चुनावी रणनीति को मिलेगी नई धार

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.