उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 28 हजार छात्र फेल हो गए। इन फेल छात्रों में से हजारों छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके दिए जाएंगे।

इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 106345 और हाईस्कूल में 1098559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृहमोहन रावत के मुताबिक हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं।

हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा होगी।

इसके बाद दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान और तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा। छात्र अंक सुधार के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोपों के बीच बिगड़ी तबीयत

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.