पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मिली शराब की बोतलें, सांसद अजय भट्ट ने जताई कड़ी नाराजगी

कुमाऊं आयुक्त को मौके से किया फोन, सख्त कार्रवाई के निर्देश

हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी में बड़ा कदम उठाया। एम.बी. कॉलेज में पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सांसद व पूर्व केंद्रीय अजय भट्ट अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठंडी सड़क स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।
गेस्ट हाउस के कमरे खुलते ही वहां शराब की खाली बोतलें, सिगरेट के खोखे ताश की गड्डियां और कूड़े के ढेर मिले, यह दृश्य देखकर सांसद अजय भट्ट हतप्रभ रह गए और तुरंत गेस्ट हाउस के अन्य कमरों का भी निरीक्षण किया।
जहां अन्य कमरों में भी हालात कुछ ऐसे ही मिले मौके की गंभीरता को देखते हुए सांसद ने तुरंत कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को फोन कर अपनी नाराजगी जताई और मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ।

इसके बाद तत्काल हल्द्वानी तहसीलदार मनीषा बिष्ट मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त रुख अपना रही है और ऐसे में किसी सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता पी.एस. बृजवाल से भी फोन पर बात कर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.