रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड में सुधार परीक्षा देने के बाद भी फेल हुए परीक्षार्थियों को पास होने के लिए दो और मौके दिए जाएंगे।

मुख्य परीक्षा के अलावा बाद में फिर सुधार परीक्षा में वह शामिल हो सकते हैं।उत्तराखंड बोर्ड की इस साल हुई मुख्य परीक्षा में फेल हुए 21 हजार परीक्षार्थियों ने सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया था।

हाईस्कूल में दो विषय व इंटर में एक विषय में फेल परीक्षार्थी ही सुधार परीक्षा के लिए योग्य हैं। शुक्रवार को सुधार परीक्षा के रिजल्ट में हाईस्कूल में 8780 व इंटर में 6923 परीक्षार्थी पास हुए हैं।

हाईस्कूल में 3176 व इंटर में 2423 फेल हुए हैं। परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि परीक्षार्थी को तीन बार मौका दिया जाना है । सुधार परीक्षा में फेल छात्रों को अभी दो और मौके पास होने के लिए मिलेंगे।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर कल से पूर्व IAS विनोद प्रसाद रतूड़ी करेंगे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.