नैनीताल के चारखेत में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे

रिपोर्टर गुड्डू सिंह ठठोला

नैनीताल।  चारखेत में चल रहे नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा युवाओँ में धीरे धीरे किताबें पढ़ने की आदत कम होती जा रही है।

उसके लिए जरूरी इस तरह के फेस्टिवल में बच्चो के लिए भी एक शेसन रखा जाना जरूरी है।नैनीताल : लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे

ताकि बच्चों में पुस्तकें पढ़ने लगाव बना रहे। इसके लिए जरूरी है उनकी कहानियों को इस तरह के फेस्टिवल में जगह दी जाए। शोभा डे ने कहा आजकल शोशल मीडिया की तरफ युवाओँ का अधिक झुकाव देखने को मिल रहा है।नैनीताल : लिटरेचर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभाग करने पहुँची प्रसिद्ध भारतीय लेखिका और स्तंभकार शोभा डे

बच्चों की आदतें बदलने के लिए अभिभावकों को भी इस ओर ध्यान देने की जरूरत है उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि घर मे कुछ किताबें अवश्य रखे और अपने बच्चों से उसे पढ़ने के लिए कहे। 

   आपको बता दे कि शोभा डे ने हमेशा से ही अपनी उपन्यासों, कहानियों और स्तंभों के माध्यम से शहरी भारतीय जीवन और महिलाओं के मुद्दों को उजागर करने के लिए जानी जाती हैं।

शोभा डे यह भी कहा पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा मारे गए हिंदुओं पर दुख जताया बहुत बड़ी दुर्घटना हुई है ये बात पूरी दुनिया मान रही है।

जो आतंकी हमला हुआ है उससे पूरे देशभर को दुख हुआ है, इसमें मासूम लोग मारे गए है। अगर आपको अपनी हिम्मत दिखाने है तो फौज में भर्ती होकर फौजियों से लड़ो।

जो असली मर्द होते है वो बेकसूर और निहत्थों पर वार नहीं करते। सरकार को उन सभी आतंकवादियों कर उनके घर में घुस कर उन्हें मौत के घाट उतार देना चाहिए। 

इस वक्त जरूरी ये है कि सरकार आगे इस पर क्या कार्यवाही करती है।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड में सहेली के घर ही रच डाली लाखों की चोरी की साजिश, कर्ज चुकाने के लिए उड़ाए सोने के जेवर; पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.