ब्रेकिंग न्यूज़

एआरटीओ व एक परिवहन दरोगा के बीच किसी बात को लेकर पहले कहांसुनी हुई फिर एआरटीओ ने  आपा खोकर दरोगा को गिराकर पीटा 

हरिद्वार। एक साहब ने कांस्टेबल को जमीन पर गिरा कर पीटा है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि साहब किसी बात से कांस्टेबल से नाराज थे। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि साहब कैसे गिराकर कांस्टेबल को पीट का रहे हैं।

यह लड़ाई झगड़े का पूरा घटनाक्रम एआरटीओ रत्नाकर व एक परिवहन दरोगा के बीच का है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहांसुनी हुई फिर एआरटीओ ने अपना आपा खोते हुए सिपाही को धक्का देकर गिराते हैं।

फिर जमीन पर लिटाकर कर उसे मुक्के मारते हैं। कई पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी भी बीच बचाव करते दिख रहे हैं।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार दरोगा को पीटा जा रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद शासन व विभाग लड़ाकू एआरटीओ पर कोई कार्यवाही करता है या लीपापोती कर मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

मामला सुर्खियों में आते ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि एडीएम हरिद्वार इस मामले की जांच करेंगे ।

यह भी पढ़ें :  हल्द्वानी : मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की 139वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, सामाजिक समानता और शिक्षा के संघर्ष को किया याद
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.