मध्य प्रदेश के खंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई।

इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आग भड़कने से मची अफरा तफरी

इधर, हादसे का वीडियो भी सामने आया है. आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं।

इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.