ब्रेकिंग न्यूज़
नंदा देवी महोत्सव: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा, लगातार पैदल गश्त और जागरूकता जारीहल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने गैंग से जुड़े होने के आरोपों को नकाराहल्द्वानी में प्राइवेट अस्पताल का गजब का कारनामा! आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज का भरोसा, फिर पोर्टल बंद बताकर लाखों की मांग का आरोप; जांच बैठते ही समझौते के प्रयास का दावाकालाढूंगी में युवा कांग्रेस का तीन दिवसीय मंथन शिविर शुरू, 2027 की चुनावी रणनीति पर होगा गहन मंथनहल्द्वानी में बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार; साथी फरार, दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…

नैनीताल। शहर के तल्लीताल बाजार स्थित आबादी क्षेत्र के बीच एक जूते की दुकान में सोमवार रात अचानक आग लग गई। करीब आधे घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि व्यापारियों, पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार शहर निवासी विक्की लांबा की तल्लीताल बाजार में जूते की दुकान है। सोमवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर घर गए ही थे कि आसपास के व्यापारियों ने दुकान से धुआं उठता देखा। तुरंत दुकान स्वामी और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही विक्की लांबा मौके पर पहुंचे और दुकान खोलकर देखा तो अंदर रखा सामान सुलग रहा था। आग की लपटें उठती देख लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जल रहे सामान को बाहर निकाला। इसी दौरान तल्लीताल एसओ मनोज नयाल पुलिस टीम के साथ और एफएसओ देवेंद्र सिंह नेगी दमकल वाहन लेकर मौके पर पहुंचे।

व्यापारियों के सहयोग से अग्निशमन यंत्रों से गैस का छिड़काव कर आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। एफएसओ ने बताया कि नुकसान का आंकलन पूछताछ और जांच के बाद किया जाएगा।

गौरतलब है कि जिस स्थान पर आग लगी, उसके आसपास पुराने लकड़ी के भवन एक-दूसरे से सटे हुए हैं। निचले तल पर दुकानें और ऊपरी मंजिलों पर आवास हैं। यदि आग फैलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। लेकिन समय पर कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

Advertisement
यह भी पढ़ें :  विधानसभा सचिवालय के बर्खास्त कर्मचारियों के मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई,2016 से पहले की नियुक्तियों का मांगा ब्योरा

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.