ब्रेकिंग न्यूज़

मुनस्यारी में वर्ष का पहला हिमपात,यमुनोत्री में जम गए नदी और झरने

रिपोर्टर – गोविन्द राना

उत्तराखंड में  मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे काफी ठंड बढ़ गई है। हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

मुनस्यारी में भी वर्ष का पहला हिमपात हुआ है।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली

आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम से लेकर यमुना घाटी में शीतलहर जारी है। बता दें कि यहां माइनस 5 डिग्री तापमान पहुंच गया है।

देर शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। उधर, आसपास की सहायक नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं। गरुड़ गंगा में भी पानी भी जम गया है। वहीं, केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को देर शाम बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम में बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड हो रही है।

बदरीनाथ में मास्टर प्लान के काम भी ठंड से प्रभावित हो रहे हैं। जिले के निचले क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने बदल गया और शहर में ठंडी हवा के साथ घने बादल भी छा गए।

इससे शहर में कड़ाके की ठंड हुई , तापमान में गिरावट दर्ज हुई। शहर में साढ़े 4 बजे अधिकतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें :  आज का राशिफल, 30 अगस्त 2026

You missed

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.